नेशनल हाइवे पर बरगा चौक की घटना, धनतेरस के दिन हादसा, परिवार में छाया मातम
राजनांदगांव . धनतेरस के दिन शनिवार को नेशनल हाइवे पर बरगा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार एक बुजुर्ग को रौंद दिया। घटना में बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है। लालबाग पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस के अनुसार धनगांव निवासी 65 वर्षीय दुखित राम पिता बैशाखु राम शनिवार को किसी काम से पेंड्री राजनांदगांव आया था। काम निपटाने के बाद दुखित राम घर लौट रहा था। शाम करीब 5 बजे बरगा चौक के पास सड़क पार करते समय ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते दुखित राम को रौंद कर मौके से फरार हो गया। घटना में दुखित राम की मौके पर ही मौत हो गई।
