कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरुआत तो हो चुकी है, लेकिन चूंकि अभी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन देश में उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से कई राज्यों में फिलहाल 18 साल से ऊपर वालों के टीकाकरण को टाल दिया गया है। ऐसे में बेहतर होगा कि हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखें, ताकि कोरोना के खिलाफ लड़ने में मदद मिल सके। लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा से लेकर फल और तरह-तरह के ड्रिंक्स आदि का सेवन खूब कर रहे हैं।
