Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : 24 से 30 अक्टूबर तक नेत्र परीक्षण अभियान चलाएंगे

राजनांदगांव : 24 से 30 अक्टूबर तक नेत्र परीक्षण अभियान चलाएंगे

24

सर्वे करने घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी

राजनांदगांव . जिले के डोंगरगांव ब्लॉक में 24 से 30 अक्टूबर 2025 तक ‘सपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम’ चलाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नेत्र रोगों से सुरक्षा प्रदान करना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना और अंधत्व की रोकथाम करना है। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले के एक-एक ब्लाक में चलाया जाएगा। शिविर में नेत्र चिकित्सक, नेत्र सहायक अधिकारी, नेत्र परामर्शक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्टाफ शामिल रहेंगे।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। संपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों के अलावा सभी वर्ग के लोगों की आंखों का जांच करेंगे। इसके लिए एएनएम द्वारा सर्वे कराया जाएगा। इसमें मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को का भी सहयोग लिया जाएगा। कर्मचारी इस दौरान घर-घर पहुंचकर सर्वे कर नेत्र संबंधी विकारों की पहचान कर सलाह देंगे। शिविर के दौरान नेत्रदान के लिए भी लोगों को प्रेरित करेंगे।

जरूरत पड़ने पर कराया जाएगा ऑपरेशन

अभियान के दौरान दृष्टिदोष, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, नेत्रदाह, रेटिनोपैथी, लो विजन जैसे नेत्र रोगों की जांच व उपचार किया जाएगा। डायबिटीज और हाईपरटेंशन के मरीजों को भी नेत्र जांच के लिए रेफर किया जाएगा। दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित व्यक्तियों को आवश्यक उपकरण एवं चश्मा वितरित किए जाएंगे। जरूरतमंद मरीजों के आंखों का ऑपरेशन कराने जिला मुयालय रेफर किया जाएगा।

Previous articleराजनांदगांव : लाटमेटा गांव की एकता की मिसाल — श्रमदान से बना सीसी रोड
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 87 करोड़ के 62 विकास कार्यों का लोकार्पण और 18 का भूमि-पूजन