Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : लाटमेटा गांव की एकता की मिसाल — श्रमदान से बना...

राजनांदगांव : लाटमेटा गांव की एकता की मिसाल — श्रमदान से बना सीसी रोड

21

राजनांदगांव , ग्राम लाटमेटा, ग्राम पंचायत घुपसाल (कु.), ब्लॉक छुरिया, जिला राजनांदगांव —
गांव की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों की मिसाल पेश करते हुए ग्राम लाटमेटा (नवाटोला) के ग्रामीणों ने श्रमदान के माध्यम से सीसी रोड का निर्माण किया। ग्रामवासियों ने बिना किसी सरकारी ठेकेदार या मजदूरी के, केवल अपनी मेहनत और सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

ग्राम पंचायत के सरपंच नरेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकजुट होकर यह निर्णय लिया कि गांव के विकास के लिए सभी मिलकर श्रमदान करेंगे। बरसात के दिनों में कीचड़ से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने अपनी मेहनत से सड़क को पक्का करने का संकल्प लिया।

इस कार्य में गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने समान रूप से भाग लिया। किसी ने मजदूरी नहीं ली — सभी ने गांव के विकास को ही अपनी सच्ची कमाई माना। सुबह से शाम तक चले श्रमदान अभियान के दौरान पूरा गांव उत्साह और एकता की भावना से भरा रहा।

ग्रामवासियों का कहना है कि यह सड़क अब गांव के विकास की पहचान बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को एकता का संदेश देगी।
इस कार्य से यह सिद्ध होता है कि —
“जब गांव की जनता एकजुट हो जाती है, तो कोई भी काम असंभव नहीं रहता।” इस नेक कार्य के लिए ग्राम लाटमेटा के ग्राम प्रमुख रूपनारायण शुक्ला, तरुण शुक्ला, उपसरपंच कामता साहू, पंचायत सचिव भूषण लाल भारद्वाज, पंच महेश उइके, सरिता गोर्रा, लक्ष्मी निषाद, अजनी चंद्रवंशी, विष्णु कुलदीप, भारत साहू, मोहन गोर्रा, प्रेम लाल यादव, मनोज कुलदीप, अमरचंद चंद्रवंशी, चंद्रभान गोर्रा, चंदन यादव सहित समस्त ग्रामवासियों ने नेक कार्य के लिए बधाई दिया।

Previous articleकिसानों की दोगुनी आय के साथ पर्यावरण संरक्षण में मिलेगी सहायता : ऊर्जा मंत्री तोमर
Next articleराजनांदगांव : 24 से 30 अक्टूबर तक नेत्र परीक्षण अभियान चलाएंगे