राजनांदगांव 30 अप्रैल 2021। मानपुर तहसील के ग्राम खडग़ांव, अडजाल, मानपुर तथा कुम्हारी में राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 झोलाछाप क्लीनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बिना किसी डिग्री के दवाइयों की सलाह दी जा रही थी। अनुभागीय अधिकारी श्री सीपी बघेल के निर्देशानुसार मौके पर तहसीलदार श्री सुरेंद्र कुमार उर्वशा, नायब तहसीलदार श्री सृजल साहू, थाना प्रभारी श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े, राजस्व निरीक्षक श्री सीताराम नरेटी, डॉ. दिनेश यादव के द्वारा सभी क्लीनिक को सील किया गया तथा लक्षण वाले मरीजों को तत्काल कोरोना टेस्ट कराने के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने हेतु समझाईश भी दी गई।
