नीरज बाजपेई इंटरनेशनल स्कूल बोरी में निःशुल्क कोविड केयर सेंटर प्रारंभ हो चुका है। इंजी. नीरज बाजपेयी एवं युवा नेता निखिल द्विवेदी की पहल पर तथा कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव के सहयोग से 76 बेड का कोविड केयर सेंटर संचालित हो रहा है।
राजनांदगांव शहर के समीप खैरागढ़ रोड पर स्थित ग्राम बोरी में 76 बिस्तर वाला कोविड केयर सेंटर प्रारंभ हो चुका है मरीजों को निशुल्क भोजन नाश्ता चाय ऑक्सीमीटर नेबुलाइजर ऑक्सीजन एवं जीवन रक्षक दवाइयों की पूरी व्यवस्था है। इस आशय की जानकारी देते हुए कान्यकुब्ज सभा के सचिव श्री अजय शुक्ला ने बताया कि शहर में करोना के बढ़ते हुए मरीजों को देखते हुए कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सहयोग से यह प्रयास किया गया है । उन्होंने जानकारी दी कि इस कोविड केयर सेंटर में अभी पर्याप्त मात्रा में बिस्तर एवम ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। कोविड पाजिटिव मरीजों को अन्य भटकने की आवश्यकता नहीं है। केन्द्र में सारी व्यवस्था निःशुल्क है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज स्वयं को कोरेंटाईन करने के लिये भी इस केन्द्र में आ सकते हैं ताकि उनकी वजह से परिवार व गांव में संक्रमण न फैले। कोविड केयर सेंटर में पैरामेडिकल स्टाफ, व चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था है।
अधिक जानकारी के लिए निम्नांकित मोबाइल नंबर श्री निखिल द्विवेदी 7999915114, श्री मनु पंचार्या 9300803008 से संपर्क किया जा सकता है।
