Home छत्तीसगढ़ CG : अज्ञात युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच...

CG : अज्ञात युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी…

34

अभनपुर ,छत्तीसगढ़ के रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. शव आमनेर गांव के नहर के पास मिला है. मृतक के चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं और कान से खून बहता रहा है. आस-पास के लोगों ने तत्काल शव मिलने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है.

अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या कर नहर में फेंकने का लग रहा है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की जा रही है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. पीएम के बाद ही युवक की मौत की असली वजह सामने आ सकेगा, जिसके अनुसार आगे की जांच कार्रवाई की जाएगी.

Previous articleCG : महिला कोटवार की हत्या का खुलासा : चोरों ने की हत्या , कब्जे से कैश और जेवर बरामद , दो आरोपी गिरफ्तार
Next article14 अक्टूबर से नए बारिश सिस्टम के साथ ठंडक का आगाज़, MP में तापमान गिरा