Home छत्तीसगढ़ CG : कटसिरा और उतरदा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 15.99...

CG : कटसिरा और उतरदा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 15.99 करोड़ रुपये स्वीकृत

22
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 15 करोड़ 99 लाख 41 हजार दो सौ रुपये स्वीकृत किय गये हैं। स्वीकृत सिंचाई योजना में विकासखण्ड-कटघोरा अंतर्गत कटसिरा जलाशय के कार्यों के लिए 7 करोड़ 58 लाख 33 हजार 8 सौ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। विकासखण्ड-पाली के  अंतर्गत उतरदा जलाशय योजना के लिए 8 करोड़ 41 लाख 74 हजार रुपये किये गये है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Previous articleCG : राज्यपाल डेका से डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय के कुलपति ने सौजन्य भेंट की
Next articleCG : प्रदेश में अब तक 1202.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज