राजनांदगांव. नगर निगम में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मचारी क्रमश: राजस्व उपनिरीक्षक गणितराम ठाकुर व ईश्वर माटे तथा पेंशन लिपिक तिजऊराम को निगम सभागृह में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में भावभीनी बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आयुक्त सहित कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे एवं राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से समानित किया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अच्छाईयों को सीखे कि उन्होंने कितने समर्पित भाव से निष्ठा पूर्वक कार्य किया।
