Home छत्तीसगढ़ CG : दो भालू और दो शावकों ने मचाया आतंक, हमले से...

CG : दो भालू और दो शावकों ने मचाया आतंक, हमले से तीन लोग घायल

29

महासमुंद। कोमाखान के बिडोरा में भालुओं के हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, बागबहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिडोरा के रहवासी जंगल में गए थे, जहां दो भालू और दो शावकों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया.

हमले में दानबाई ठाकुर (60 वर्ष), छबिलाल साहू (49 वर्ष) और सावित्री ठाकुर (40 वर्ष) को सिर, हाथ व कमर में चोटे आई है. तीनों को पहले बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महासमुंद मेडिकल कालेज रेफर किया गया. घायलों को वन विभाग की ओर से 500-500 रुपए की आर्थिक मदद दी गई है.

Previous articleCG : जल संसाधन विभाग द्वारा महादेवघाट के परिक्षेत्र को विकसित एवं सुरक्षित कार्यों के लिए तीन करोड़ दो लाख 89 हजार रूपए स्वीकृति…
Next articleवन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इको पर्यटन को बढ़ावा देने विस्तृत कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश