Home छत्तीसगढ़ कवर्धा जिला CG : कार के उड़े परखच्चे, सड़क हादसे में 5 लोगों की...

CG : कार के उड़े परखच्चे, सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

28

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें करीब पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कीष। बताया गया कि, मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे NH-30 पर अकलघरिया के पास एक ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक कार चालक, तीन शिक्षिकाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। चालक को छोड़कर सभी पीड़ित कोलकाता के रहने वाले थे और मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बिलासपुर जा रहे थे। जबकि, ट्रक कवर्धा से मध्य प्रदेश के अमरकंटक की ओर जा रहा था। मृतकों को पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Previous articleराजनांदगांव : महेन्द्र दवे ने दो नेत्रों को किया दान…
Next articleCG : स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी