Home मध्य प्रदेश दबंगों ने भाजपा नेता को पीटा, बाल पकड़कर खींचा, पिछले तीन दिन...

दबंगों ने भाजपा नेता को पीटा, बाल पकड़कर खींचा, पिछले तीन दिन में दूसरी घटना

38

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एकबार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। इसबार दबंगों ने भाजपा नेत्री से मारपीट की है। बाल पकड़कर सड़क पर खसीटा भी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एक अन्य ब्राह्मण परिवार को पीटा था
दरअसल घटना सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र के ओमकारा सेवनिया की सिद्ध कॉलोनी की है। दबंग गुर्जर परिवार ब्राह्मण समाज के लोगों को मंदिर जाने से रोकता है। इससे 3 दिन पहले भी एक अन्य ब्राह्मण परिवार को गुर्जर परिवार ने पीटा था।

बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा
दबंगों ने बिलखिरिया मंडल BJP की महामंत्री शकुन शर्मा के साथ जमकर मारपीट की है। परिवार की महिला पीड़ित का बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि शिव मंदिर में कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। किसी पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी नहीं है।

Previous articleपंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले: अधर्म के खिलाफ संघर्ष करना सबसे बड़ा धर्म
Next articleCG : नशे में धुत छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, घर में पसरा मातम