Home छत्तीसगढ़ CG : नशे में धुत छोटे भाई ने की बड़े भाई की...

CG : नशे में धुत छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, घर में पसरा मातम

34

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बटईकेला से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शराब पीने के दौरान विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक मुन्ना राम और छोटा भाई आरोपी ठाकुर राम दोनों एक साथ शराब पीने बैठे थे. जब दोनों नशे में धुत हो गए तभी जमीन बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर गुस्से में छोटे भाई ने जलावन लकड़ी से बड़े भाई के सिर पर हमला कर दिया.

मुन्ना राम को गंभीर हालत में को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. सीतापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ठाकुर राम को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Previous articleदबंगों ने भाजपा नेता को पीटा, बाल पकड़कर खींचा, पिछले तीन दिन में दूसरी घटना
Next article86 किलो चांदी का पर्दाफाश : सारफा कारोबारी ने खुद बुना जाल