कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कल दिग्विजय स्टेडियम स्थित डिस्ट्रिक वार रूम में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि प्रतिदिन सेम्पलिंग लगातार होनी चाहिए। जो मरीज कोरोना पॉजिटिव आ रहे है, उनका कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों का भी सेम्पलिंग लगातार हो। उन्होंने कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन व्यवस्था की जानकारी ली। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड मरीजों की संख्या अधिक है। वहां कंटेन्मेंट जोन का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने पॉजिटिव मरीजों की पोर्टल में ऑनलाईन एंट्री की जानकारी लेते हुए कहा कि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की एंट्री भी करें। इससे लोगों में सकारात्मकता आएंगी।
कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने नये स्टॉफ की भर्ती की जानकारी, दवाई किट, रेमडीसिविर इंजेक्शन, हॉस्पिटल तथा कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कविलाश टंडन, एसडीएम श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल रजक, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचआर सोम, शासकीय मेडिकल कालेज के डॉ. पोषण, ईडीएम श्री सौरभ मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
