288 रेमडीसीवीर सहित भर्ती मरीजो को लेकर की जा रही जांच
मनमानी वसूली को लेकर भी आ रही थी शिकायत
राजनांदगांव। राज्य सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति सीएमएचओ कार्यालय के माध्यम से किए जाने के आदेश दिए हैं लेकिन यहां अब भी मेडिकल स्टोर में आपूर्ति हो रही है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने को लेकर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने इसकी जानकारी ली तो पता चला कि जिले की सुंदरा मल्टी हॉस्पिटल को सीधे 288 वायल्स दिए गए हैं। जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मारामारी लंबे समय से चल रही थी जिसे लेकर प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए इसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। इसके बाद भी कोरोना मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन किसको कितना देना है यह भी प्रशासन के नियंत्रण में है। इसके बाद भी रेमडेसिविर इंजेक्शन की सीधे खरीदी होना संदेह को जन्म देता है।
विधायक ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की जानकारी मंगाई, जिस पर पता चला कि राजनांदगांव स्थित सुंदरा मल्टी हॉस्पिटल को सीधे 288 वायल्स पहुंचे हैं। विधायक दलेश्वर साहू ने उक्त हॉस्पिटल को अब तक दिए गए रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा उनके द्वारा क्रय- विक्रय की संपूर्ण जानकारी मांगी । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के लिए आए 288 रेमडेसिविर इंजेक्शन सीधे सुंदरा मल्टी हॉस्पिटल को दिया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त 288 वायल्स सुंदरा मल्टी हास्पिटल ने डायरेक्टर ने खरीदी की है। जबकि नियमानुसार रेमडेसिविर इंजेक्शन का स्टाक देने का प्रावधान प्रशासन के पास सुरक्षित है। उसके बाद भी सीधे हॉस्पिटल को 288 वायल्स कैसे पहुंचा ।
अधिकारियों की टीम रही हॉस्पिटल के दस्तावेज की जांच
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों की टीम हॉस्पिटल के दस्तावेज की जांच के लिए पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक टीम जाँच कर रही है।
