Home मध्य प्रदेश राज्यपाल पटेल ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर को दी जन्म दिन की...

राज्यपाल पटेल ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर को दी जन्म दिन की बधाई

22

भोपाल 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर शुक्रवार को राजभवन पहुंची। उनके जन्म दिवस अवसर पर राजभवन आगमन के प्रसंग में राज्यपाल  पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीमती गौर को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल की शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, श्रीमती गौर ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Previous articleमंत्री गोविंद राजपूत के निर्वाचन पर याचिका, जबलपुर कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया समय
Next articleCG : गांव-गांव, घर-घर में खेल संस्कृति स्थापित करना है : बृजमोहन