Home छत्तीसगढ़ CG : प्लांट में मजदूर के ऊपर गर्म राख गिरने से मौत

CG : प्लांट में मजदूर के ऊपर गर्म राख गिरने से मौत

12

रायगढ़। अग्रोहा प्लांट में काम करते समय एक श्रमिक गर्म राख से झुलस गया। जहां उसे ईलाज के लिए अस्पताल लाया गयाए लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचन पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्रामीण चवंरपुर का रहने वाला उमेश चौहान 20 साल करीब 3 माह से गेरवानी स्थित अग्रोहा स्टील प्लांट में लेबर कॉलोनी में रहकर मजदूरी काम कर रहा था। जहां बुधवार को प्लांट में उसकी ड्यूटी ए शिप्ट में रखी थी और वह जब प्लांट में काम करने गयाए तो इस दौरान चिमनी के चेंबर में राख जाम मिलाए जिसे निकालने की उसने कोशिश कीए तो अचानक से काफी मात्रा में गर्म राख उसके उपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। जब घटना को आसपास के अन्य मजदूरों ने देखाए तो वहां काफी संख्या में मजदूरों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।

Previous articleफारूक हत्याकांड में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, उम्रकैद से हुई कम
Next articleप्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: उजाला फैलाने के साथ आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहे हैं भात्रा