Home छत्तीसगढ़ CG : धमतरी में बस पलटने से मासूम की मौत, कई यात्री...

CG : धमतरी में बस पलटने से मासूम की मौत, कई यात्री घायल…

25

धमतरी । जिले के नगरी रोड पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यात्री बस पलटने से 4 साल की बच्ची रागिनी निषाद की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, डीआरडी कंपनी की यात्री बस (CG/04/E/2872) धमतरी बस स्टैंड से नगरी की ओर जा रही थी। बस में सवारियां एक तरफ ज्यादा बैठी थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे, खड़ादाह गांव के पास (थाना केरेगांव क्षेत्र, स्टेट हाइवे) पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और पेट्रोलिंग टीम पहुँची
घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुँची। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग-2 के प्रधान आरक्षक चमन ध्रुव और आरक्षक वेद मरकाम ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया।

अस्पताल लाए गए यात्री
हादसे में घायल हुए टीकाराम साहू (58) और उनकी पत्नी कुमारी बाई साहू (54), निवासी ग्राम बेलौदी को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। इसके अलावा, 108 एंबुलेंस से कलेसिया निषाद (निवासी ग्राम बासनवाही) और उनकी नातिन रागिनी (4 वर्ष) को भी अस्पताल लाया गया। जाँच के बाद डॉक्टर तेजस शाह ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया।

घायल कलेसिया बाई ने बताया कि वे अछोटा रिश्तेदार के घर आई थीं और अपनी नातिन रागिनी के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

फिलहाल, केरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी स्वदेशी के हैं ब्रांड एम्बेसडर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleहाईकोर्ट का फैसला: रिश्तों में पूरी तरह टूट चुका विश्वास, विवाह विच्छेद के आदेश जारी