राजनंदगांव, प्रदेश में कोरोना की भयावह स्थिति, सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था, इलाज के अभाव में मरीजों की मृत्यु और मृत्यु के बाद शव के अपमान जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर आज जिला भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया दोपहर 2:00 से 5:00 तक आयोजित इस सांकेतिक धरने में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के बाहर तख्ती व भाजपा का झंडा लगाकर बैठे, जिसे बाद में सोशल मीडिया फेसबुक ट्विटर के जरिए प्रसारित भी किया गया। नेताओं ने अपने बयान का छोटा सा वीडियो बना कर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा भी निकाला।
जिला महामंत्री सचिन बघेल एवं दिनेश गांधी ने बताया की सभी 20 मंडलो में हजारो कार्यकर्ताओ के माध्यम से धरना दिया गया, और भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि राज्य की जनता करोना महामारी के संकट से जूझ रही है और सरकार स्वास्थ्य सुविधा देने में पूरी तरह असफल हो चुकी है, ऐसी सरकार को जगाने के लिए 3 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है इस कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव आज भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि राजनांदगाँव में 120 बेड शुरू करने की बात सुनते सुनते एक माह बीत चुका है, परंतु आज तक 120 बेड नहीं बढ़ाए गए ।15 वेंटिलेटर पूर्व के और बाद में 10 वेंटिलेटर खरीदे गए , परंतु आज दिनांक में अगर देखा जाए तो सिर्फ 7 से 10 वेंटीलेटर ही चालू है,बाकी सब बंद पड़े हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को कोई भी गंभीर प्रयास नहीं नजर आता। जिला अस्पताल में मरीज दम तोड़ रहे हैं, और किसी भी प्रकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कोई भी जवाबदार अधिकारी उपस्थित नहीं होता। ऐसी स्थिति में लोग प्राइवेट अस्पताल जा रहे हैं और यहां सभी अस्पताल फूल होने के कारण लोग अपने परिजनों को लेकर दुर्ग भिलाई रायपुर भाग रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि इस सरकार द्वारा जनता को दिए गए दर्द के हर आंसू का हिसाब रखा जाएगा और भूपेश सरकार की नाकामियों को सदा याद रखा जाएगा। आज प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचन्द पारख भी अपने घर के बाहर बैठे और उन्होंने भी भूपेश सरकार को लापरवाह सरकार का दर्जा देते हुए अपनी बात रखी । इसी तरह से वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा जी के साथ युवा नेता नीलू शर्मा भी धरने पर बैठे, इसी तरह सभी वरिष्ठ भाजपा नेता सन्तोष अग्रवाल, सुरेश एच लाल, सुरेश डुलानी, जिला महामंत्री द्वय सचिन बघेल,दिनेश गांधी,गीता साहू,विक्रांत सिंह,राजेंद्र पाल सिंह भाटिया, विनोद खांडेकर, संजीव शाह, सरोजनी बंजारे, कोमल जंघेल, खेदूराम साहू,भरत वर्मा,रमेश पटेल,सौरभ कोठारी, शिव वर्मा, रघुवीर वादवा,कोमल सिंह राजपूत, सावन वर्मा,अशोक चौधरी, राजेश श्यामकर,अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी,रोहित चन्द्राकर, मनोज साहू, कृष्णा तिवारी, किशुन यदु, रेखा मेश्राम,पूर्णिमा साहू, किरण साहू,पारुल जैन,पारस वर्मा, गगन आईच,राजेश खांडेकर,अकरम कुरैशी, अरुण शुक्ला,त्रिगुण टांक,मोनू बहादुर, आकाश चोपडा,नरेश बैद पतली,विष्णु अग्रवाल,नादान सेन,पारूल जैन,कमल किशोर राजपूत,त्रिगुण टांक,अरूण शुक्ला,बंटी भाटिया,विजय राय,मणि भास्कर गुप्ता, प्रकाश बैद,राजेश बैद,गीतेश गुप्ता,रानू जैन,पुरषोत्तम गांधी,मिथलेश्वरी वैष्णव,मधु बैद,प्रदीप आचार्य,देवशरण सेन,राजेश यादव,शेखर यादव,अभिषेक सेन,महेश साकुरे,गोवर्धन खंडेलवाल,मंजू यादव, सुनीता यादव,शरद सिन्हा,योगेश बागडी,योगेश खत्री, सुनीता साहू,सुनील साहू,मुकेश ध्रुव,सरस्वती यादव,अशोक निर्मलकर,नागेश यदु, अफजल खान, हर्ष रामटेके,तरुण साहू,पंकज कुरजेकर,सुहासिनी क्षीरसागर,चंद्रभान जंघेल,संतोष सिंह,,मंगला पतोडे,जीवन चतुर्वेदी,मुकेश शर्मा,जमाल खा, मनोहर साहू,धनसु साहू,योगेश साहू,शांति पात्रे,प्रताप सुखदेवे,सुरेश डेकाटे,विनोद भारती,,मदन यादव,सरिता उर्ईके,डॉ अरविंद सिन्हा,सुश्री शैल यादव,भीष्म देवांगनश्रीमती पुष्प लता गंधर्व,अनिल सिन्हाश्रीमती जमुना साहू,राजू बीजलेकर,राजू वर्मा,शोभा देवांगन,मनीष जैन,अजय छेदहिया,कमलेश बंदेतुमईश्वरी उईक,विजय शर्मा,संजय लडवन,संजय देवांगन,प्रदीप अवथनकर,देवेश देवांगन,कीर्ति रानेछाया तिवारी,श्रीमती तेजमाला देशमुख,नीलकंठ गड़े,जैसल लाल,प्रेम रजक,सुरेंद्र साहू,बबला सूर्यकांत श्रीवास,हीरू साहू,रामगोपाल गौरहा,सूरज नायक,प्रकाश हरिहरनो, राजू बोपचे ,शिव रजक आदि कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन किया ।
