राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया प्रवास के दौरान शासकीय महाविद्यालय छुरिया का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के लिए महाविद्यालय में अभी तक प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के संबंध में जानकारी देने कहा। इसके लिए छात्राओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों से शीघ्र आवेदन आमंत्रित कर योजना से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने महाविद्यालय में पात्रता रखने वाले छात्राओं का नि:शुल्क ऑनलाईन आवेदन करने के लिए नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्राएं सुमित्रा और संतोषी से बातचीत कर अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना की जानकारी दी और शीघ्र आवेदन करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन 30 सितम्बर तक कर सकते हैं। इस योजना के तहत छात्राओं को 30 हजार रूपए वार्षिक स्कॉलरशिप मिलेगा। जिससे छात्राओं को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।
