राजनांदगांव,बसंतपुर पुलिस ने नेहरू पार्क के पास गांजा बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.61 किग्रा गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 10 हजार रुपए है।
बसंतपुर पुलिस ने बताया कि नेहरू पार्क के पास गांजे की अवैध बिक्री की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से जमातपारा निवासी महावीर उर्फ टोबू यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
