18 वर्ष के आयु वर्ग को निशुल्क टीका के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने केंद्र की मोदी नेतृत्ववाली भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज पूरे देश में ऑक्सीजन के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है उसके बाद भी केंद्र सरकार अपनी अड़ियल व अमानवीय रुख अपनाते हुए उसपर भी 12% जीएसटी की वसूली में लगी हुई है जिससे भाजपा और केंद्र सरकार का क्रूर चेहरा उजागर हुआ है ।
जिसके लिये प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर ऑक्सीजन व प्रत्येक रिफलिंग से जी एस टी समाप्त करने की मांग की है ।
प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ने राजनादगाव के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह और राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे की निष्क्रियता को भी रेखांकित करते हुए कहा कि यह दोनों नेता भी अपनी जिम्मेदारी से बच कर राजनीति की निम्नपराकाष्ठा पर उतर आए हैं छत्तीसगढ़ सरकार अपने संसाधनों से इस द्वितीयकोरोना वेव से जनता को राहत पहुंचाने का काम कर रही है पूर्व में 60 से 45 वर्ग को टीका मुफ्त के बाद अब 18 वर्ष के आयु वर्ग को टीका मुफ्त की घोषणा कर बड़ी राहत व मानवता का परिचय दिया है उसके बाद भी विधवा विलाप करते हुए राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं जो दुर्भाग्य जनक है पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के विधायक व सांसद पूरे कोरोना संक्रमण काल के दौरान जनसेवा से दूर रहे और केंद्र सरकार से राज्य सरकार को एक पैसा दिला पाने का साहस नहीं कर पाए उसके बाद उन्हें राज्य सरकार पर आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है आज पूरा देश ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहा है और जैसे-तैसे ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है और प्रत्येक रिफलिंग पर भी 12% का जीएसटी केंद्र सरकार लगा रखी है इससे यह साबित होता है जब रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था उसी तर्ज पर देश जल रहा है और नरेंद्र मोदी अपना सिर्फ जुमलेबाजी कर मुंह बजा रहे हैं।
इसलिये भी शाहिद भाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑक्सीजन पर लगने वाली जीएसटी को तत्काल समाप्त करने की मांग की है जिससे देश की जनता को ऑक्सीजन लेने में और रिफलिंग में भी अतिरिक्त भार का सामना ना करना पड़े।
