राजनांदगांव। कांग्रेस के युकां नेता विशु अजमानी सेवा की अनोखी मिशाल पेश करते हुए कोरोना की इस विकट स्थिति में भी दिन-रात कोरोना संक्रमित मरीजों को राहत पहुँचाने में लगे हुए हैं। कभी ये ऑक्सीजन का संचरण कम होने पर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर्स की व्यवस्था में जुटे हुए दिखाई देते हैं, तो कभी कोरोना संक्रमित मरीजों को बैड दिलाने की मशक्कत करते हुए देखे जा सकते हैं। कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने भी ये जरूरी दवाईयां मरीजों के परिजनों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। कोरोना के इस भीषण त्रासदी में दिन और रात भूलकर निशदिन सेवा में ये लगे हुए हैं। अपनी सेवा के माध्यम से अब तक बहुतों को राहत पहुंचाने का पुनीत कार्य इन्होंने किया है। यही नहीं 8-9 महीने पूर्व भी कोरोना की पहली लहर के समय भी जब लोग अस्पताल जाने से हिचकते थे, युकां नेता विशु अजमानी ने तब भी ग्रामीण अंचल के भटकते हुए जरूरतमंद मरीजों को बड़ी संख्या में रक्त की उपलब्धता करवाई थी। कोरोना संक्रमित मरीजों को राहत पहुँचाने की उनकी कोशिश आज भी लगातार जारी है।
