राजनांदगांव 22 अपै्रल। नगर निगम द्वारा मेडिकल कालेज परिसर में निर्मित रैन बसैरा में महापौर निधि से 50 बिस्तर आक्सीजन युक्त मेयर केयर कोविड सेन्टर का निर्माण किया गया है। जिसे कल दिनांक 23 अपै्रल 2021 शुक्रवार को कोरोना मरीजो को भर्ती कर उपचार के लिये प्रारंभ किया जा रहा है।
मेयर केयर कोविड सेन्टर के संबंध में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी की अनुशंसा पर नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय डॉ. शिव कुमार डहरिया जी ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु उपाय करने एवं सुसंगत उपकरण तथा अन्य आवश्यक सामाग्री क्रय किये जाने महापौर निधि से व्यय करने की अनुमति प्रदान किये है, अनुमति के अनुक्रम में मेडिकल कालेज परिसर में निर्मित रैन बसेरा में महापौर निधि से सर्व सुविधायुक्त 50 बिस्तर निःशुल्क मेयर केयर कोविड सेन्टर का निर्माण कर 23 अपै्रल से कोरोना मरीजो को भर्ती कर उपचार किये जाने प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें 50 बैड में 25 पुरूष एवं 25 महिला के लिये अलग अलग बेड रखा गया है, 13 यूनिट डुएल फ्लोे आक्सीजन कंसंटेªेटर मशीन लगाया गया है जिससे 26 मरीजों को आक्सीजन की सुविधा मिलेगी, कोविड सेन्टर में मरीजो के मनोरंजन के लिये टी.वी. भी लगाया गया है। जहॉ मरीजों को भोजन आदि की सुविधा भी निःशुल्क दी जायेगी। उन्होेंने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित व्यक्ति कल से मेयर केयर कोविड सेन्टर में आकर भर्ती होकर निःशुल्क उपचार करा स्वास्थ्य लाभ ले सकते है।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कोविड सेन्टर में मरीजो की देख-भाल के लिये तीन पालियो में 24 घण्टे मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहेगे। उसके अलावा कोविड सेन्टर के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगायी गयी है। केयर सेन्टर का प्रभारी उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम मो.नं. 93016 70006 को बनाया गया है। जो सेन्टर में पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के देख-रेख के अलावा केयर सेन्टर के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा केयर सेन्टर से संबंधित जानकारी प्रदाय करने तीन पालियों में अलग अलग कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगायी गयी है। जिसके तहत सहायक ग्रेड-3 श्री नरेश मिश्रा, मो.नं. 93997 91028 प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, स.राजस्व निरीक्षक श्री हेमंत सिन्हा मो.नं. 98274 61177 दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा भृत्य श्री दिनेश जांगडे मो.नं. 88271 89953 रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक केयर सेन्टर के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री दीपक जोशी से कहा कि केयर सेन्टर में मरीजो के बारे में प्रतिदिन की जानकारी अंकीत करने सूचना पटल लगाया जाये। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी या शिकायत का त्वरित निराकरण कराया जाये। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी व उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम उपस्थित थे
