Home छत्तीसगढ़ Rajnandagon : मोपेड सवार दो बुजुर्गों से मारपीट कर पैसा लूटा…

Rajnandagon : मोपेड सवार दो बुजुर्गों से मारपीट कर पैसा लूटा…

22

राजनांदगांव, मोहारा बाइपास पर मोपेड सवार दो बुजुर्गों से मारपीट कर दस हजार रुपए ​लूट लिया। वारदात बीते दिनों की है। मारपीट में बुजुर्गों को गंभीर चोटें आई है। घटना को दो बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है।

लालबाग पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है। बालोद जिले के सिर्राभाठा में रहने वाले चोवाराम की बहू डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। जिसे देखने के लिए चोवाराम अपने गांव के साथी तुलाराम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। जहां से वे वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी मोहारा बाइपास पर फरहद चौक के पास दो बाइक सवारों ने उनका रास्ता रोका। पहले रुपए की मांग कीए रुपए नहीं देने पर बेस बैट से उन पर कई वार किए उनकी जेब से दस हजार लूटकर भाग गए।

Previous articleमुख्यमंत्री साय ने 24 नए छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 59 लाख रुपए की दी मंजूरी
Next articleCG : रामसर साईट के लिए छह वेटलैंड का चयन प्राथमिकता से करें : वनमंत्री कश्यप