Home छत्तीसगढ़ CG : विकास कार्य हेतु 13 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय...

CG : विकास कार्य हेतु 13 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

25

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार विनायकपुर में सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख 50 हजार तथा सामुदायिक भवन व मिडिल स्कूल में बाउन्ड्रीवाल निर्माण हेतु 5 लाख रूपए स्वीकृत की गयी है।

Previous articleCG : जिला जल जीवन एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 18 सितंबर को…
Next articleCG : भिलाई नगर विधानसभा में विकास कार्य के लिए 06 लाख 99 हजार 838 लाख रूपए स्वीकृत…