राजनांदगांव शहर के गौरी नगर वार्ड के एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की घर में मौजूद दो बहनें भीतर ही फंस गई। पड़ोसियों ने जब ध्ुंआ उठता देखा तो उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान सामान हटा रहे एक युवक को सांप ने डस लिया।
घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। गली नंबर 3 में रहने वाली रेखा मसीह ;45द्ध व मालती मसीह ;48द्ध घर में खाना बन रही थीए इसी दौरान घर में अचानक आ लग गई। दोनों बहने मानसिक रुप से कमजोर है। जिसकी वजह से वह तेजी से बाहर नहीं आ सकी और भीतर ही फंस गई। गौरी नगर के पार्षद हफीज खान को इसकी जानकारी मिली।
जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से घर में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान घर का सामान हटा रहे प्रकाश राव नामक युवक को सांप ने डंस लिया। आग में दोनों बहनें झुलस गई। जिन्हें मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया है। वहीं प्रकाश राव को भी इलाज के लिए दाखिल किया गया।
बड़ा हादसा टलाए वार्डवासियों ने दिखाई एकजुटतारू आग लगने की जानकारी के बाद पार्षद हफीज खान खुद ही लोगों के साथ आग बुझाने में जुटे रहे। मौके से फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। दोनों बहनों का इलाज फिलहाल जारी है।






