06.04.2021 राजनांदगाॅव।। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगाॅव ने आज कलेक्टर राजनांदगाॅव को ज्ञापन सौंपकर शासकीय कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कोरोना वैक्सीनेशन व कोरोना जाॅच शिविर के आयोजन हेतु मांग किया। फेडरेशन के जिला संयोजक डाॅ.के.एल.टाण्डेकर एवं जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे ने प्रेस एवं मीडिया को बताया कि छ.ग.शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 1-2/2020/1-5 नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 01/04/2021 के माध्यम से मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु राज्य शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। राजनांदगाॅव जिले में भी दिन प्रतिदिन कोविड 19 संक्रमण में वृद्धि के कारण, शासकीय सेवकों के हितार्थ एवं सुरक्षा के दृष्टिगत फेडरेशन ने कलेक्टर महोदय राजनांदगाॅव को ज्ञापन सौंपकर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयो/शालाओं में मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों की भांति 50 प्रतिशत के रोस्टर के अनुसार शासकीय सेवकों की उपस्थिति हेतु आदेशित करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा एक अन्य ज्ञापन में फेडरेशन द्वारा शासकीय कर्मचारियो के कोरोना वैक्सीनेशन एवं कोरोना जाॅच शिविर के आयोजन हेतु जिले में एक सर्वसुविधायुक्त स्थल चिन्हांकित करते हुए शिविर आयोजन करने की मांग भी कलेेक्टर महोदय से की गई है। छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगाॅव ने कलेक्टर महोदय को सौंपे गये अपने इस ज्ञापन में शासकीय सेवकों के सुरक्षा की दृष्टि से यथाशीघ्र कोरोना वैक्सीनेशन एवं कोरोना जाॅच शिविर आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। फेडरेशन की ओर से ज्ञापन सौंपने पहुॅचे जिला संयोजक डाॅ.के.एल.टाण्डेकर एवं जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे के साथ पदाधिकारीगण हरीश भाटिया, अरूण देवांगन, पी.आर.झाड़े, संजय सिंह, संजय तिवारी, आर.एस.क्षत्री, रविकान्त यादव, विनोद यादव, दुर्गेश त्रिवेदी, सी.एल.चद्रवंशी, पी.एल.साहू, उत्तम फंदियाल, संतोष चैहान, एन.एल.देवांगन, सुदेश यादव, हरीशचंद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संलग्न: दो फोटोग्राफ
(सतीश ब्यौहरे)
महासचिव,
छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,
जिला राजनांदगाॅव
