राजनांदगांव| संस्कारधानी राजनांदगांव इन दिनों गणेशोत्सव की भक्ति और उत्साह में डूबी हुई है। सहदेव नगर (अंबेडकर चौक) स्थित श्री सेवा समिति द्वारा इस वर्ष अहमदनगर स्वरूप के विशाल गणपति की स्थापना की गई है, जिसे देखने सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
डिज्नीलैंड थीम पर सजे पंडाल में रंग-बिरंगी लाइटिंग, झूले, बलून और बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया है। समिति अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि गणेश विसर्जन की रात भदौरिया चौक पर रात्रिकालीन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पूरी रात डिजनीलैंड थीम पर बनी झांकी भी पूरी रात चालू रहेगी।
