दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री सुह वुक इस समय भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। शनिवार को सुह वूक आगरा में आए और उन्होंने भारतीय सेना के जवानों की पैराट्रूपर्स के हैरतअंगेज कारनामे देखे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, सुह वूक और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने के सामने भारतीय सेना के जवानों ने पैरा ड्रॉपिंग का प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी मौजूद थे।
दोनों देशों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक
सेना के जवानों ने मुकाबला फ्रीफॉल और स्टैटिक लाइन जंप का प्रदर्शन किया। सूह वूक की भारत यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम करीब आधा घंटे तक चला। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा बैठक पर भी चर्चा हुई।
सैनिकों ने किया प्रदर्शन
इस प्रदर्शन के दौरान 105 सैनिकों के साथ कुल 650 सैनिक मौजूद थे, जिसमें 25 पैराट्रूपर्स भी शामिल थे। सैनिकों ने दस हजार फीट की ऊंचाई पर एक विमान से पैरा जंपिंग की। प्रदर्शन में भारतीय सेना के जवानों को बीएमपी, पैदल सेना से लड़ने वाले वाहन और टैंक ले जाते हुए भी देखा गया। इनसे कई राउंड फायर भी किए गए।
