राजनांदगांव : सोमनी के ग्राम फुलझर में तेज रफ्तार मोपेड और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हादसा रविवार शाम को हुआ।
सोमनी पुलिस ने बताया कि ग्राम मुढीपार निवासी 46 वर्षीय शिवचरण निषाद अपनी मोपेड में अपने साथी रिखीराम यादव के साथ टेड़ेसरा से मुढीपार लौट रहे थे। तभी फुलझर के पास विपरित दिशा से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में शिवचरण के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें सोमनी हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे में शिवचरण के साथी रिखीराम यादव और दूसरी बाइक में सवार संतोष साहू, होमेश साहू व एक अन्य को गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।






