राजनांदगांव, शहर के होनहार छात्र साहिल कुमार देवांगन का चयन एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एम्स रायपुर में हुआ है। साहिल ने नीट परीक्षा 2025 में अच्छे अंकों से सफलता हासिल की थी।
जिसके बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान उनका चयन एम्स रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है। साहिल ने आत्मानंद स्कूल राजनांदगांव से हायर सेकंडरी की शिक्षा पूरी की है। वे पुलिस विभाग में पदस्थ डिम्पल कुमार देवांगन के पुत्र हैं।
