राजनांदगांव, सोमनी इलाके में हाईवे में टेड़ेसरा के पास कार मवेशी को बचाते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भी टकरा गई। हादसे में कार में मौजूद तीन महिलाओं को चोंटें आई है। इनमें एक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉण् प्रकाश खुंटे की पत्नी हैं। घटना रात्रि 8 बजे के करीब की है।
कार के सेफ्टी बैग खुल जाने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे में अंधेरा और सड़क पर बीच में बैठे आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हुई है। दीप्ति खूंटे कार में दो अन्य महिलाओं के साथ दुर्ग से राजनांदगांव लौट रही थीं। कार स्वयं दीप्ति खूंटे चला रहीं थी। सभी घायलों की स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है।






