रायपुर, लगता है राजधानी रायपुर अब पूरी तरह नशे के सौदागरों के जद में आ चुका है। पुलिस की सख्ती के बाद भी नशे के तस्करों का रायपुर के विभिन्न पाश कालोनियों और आऊटर को सुरक्षित ठिकाने के रूप में उपयोग कर रहे है। रायपुर में पुलिस की नाक के नीचे सूखे नशे के कारोबार फल फूल रहा है।
जानकार हैरानी होगी कि रायपुर चरस, अफीम, गांजा, हिरोइन जैसे सूखे नशे का सबसे बड़ा सेंटर बन गया है। यहां से महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, गुजरात यूपी बिहार, प.बंगाल, उड़ीसा समेत 10 राज्यों में आसानी से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। पुलिस के पास पुख्ता जानकारी होने के बाद भी एक्शन नहीं ले रहा है। जानकारों की मानें तो इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण माना जा रहा है। अब रामकुंड सूखे नशे के सबसे बड़े मार्केट के रूप में उभर कर सामने आया है। यहां पर शेरू, वासुदेव पारा में तरह-तरह के नशे की सामग्री की सप्लाई मुंह मांगा दाम पर कर रहे है।
