????????????????????????????????????
राजनांदगांव| उच्च शिक्षा के स्वप्नदृष्टा दानवीर महंत राजा दिग्विजय दास की जयंती पर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि महाराजा दिग्विजय दास का शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कॉलेज की स्थापना के लिए अपना महल दान कर दिया था। आज भी महाविद्यालय उसी जगह लगता है।

इस दौरान महापौर हेमा देशमुख, दिग्विजय महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष रईस अहमद शकील, एम आई सी सदस्य एवं पार्षद सतीश मशीह, मधुकर बंजारी, राजा तिवारी, पार्षद ऋषि शास्त्री , एन एस यू आई अध्यक्ष विप्लव शर्मा, पुर्व एन एस यू आई अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
