आपातकालीन सेवाएँ भी रहेंगी बंद
रायपुर । छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एन.एच.एम के 16 हजार से ज्यादा कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि इस दौरान आपातकालीन सेवाएँ भी बंद रहेंगी।
एन.एच.एम कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अनुकम्पा नियुक्तिए संविलियनए नियमित भर्ती में आरक्षणए स्थानांतरण नीतिए 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धिए ग्रेड पे निर्धारणए मेडिकल और अन्य अवकाश शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया थाए लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया।
कर्मचारियों की चेतावनी
एन.एच.एम कर्मचारी संगठन ने शासन को पहले ही सूचित कर दिया था कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे 18 अगस्त से काम और कलम बंद कर देंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सरकार यदि अब भी त्वरित निर्णय नहीं लेती तो वे बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
इस हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ सकता है क्योंकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने काम से अलग हो जाएंगे।
