हाथो में तिरंगा लिए युवा सेवा संघ ने निकाली देशभक्ति यात्रा
(संत श्री आशारामजी बापू प्रेरित युवा सेवा संघ का आयोजन )
राजनांदगांव | युवा देश की रीढ़ की हड्डी के समान है जितना मजबूत व संयमी एवं चरित्रवान होंगे उतना ही देश उन्नत व विकास की ओर अग्रसर होगा । इसी दिशा की ओर पिछले कई दशकों से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू ने युवा सेवा संघ की स्थापना कर युवाओं को संयमी, चरित्रवान व अपने देश संस्कृति की रक्षा हेतु देशभक्ति का प्रेम जगाने का कार्य कर रहे है ।
इसी उद्देश्य से युवा सेवा संघ राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति यात्रा व एक दिवशीय शिविर का आयोजन किया गया । यह यात्रा राजनांदगांव से प्रारंभ होकर विभिन्न गाँवो से गुजरते हुए डोंगरगढ़ पहुंची । डोंगरगढ़ में स्थित लोधी भवन में एक दिवसीय युवा तेजस्वी शिविर का आयोजन किया गया जहाँ पर सभी युवाओं ने शिविर का लाभ उठाकर धर्मनगरी में तिरंगा यात्रा निकल कर पूरे नगर को देशभक्ति से रंग दिया । इस युवा शिविर में सैकड़ो युवाओं ने हिस्सा लेकर तेजस्वी- ओजस्वी बनने के कुंजी हासिल की।

युवा सेवा संघ के प्रमुख संजय साहू ने बताया कि राजनांदगांव से देशभक्ति यात्रा निकालकर डोंगरगढ़ के लोधी भवन में सुबह 8.30 को पहुंची यहां युवाओं ने शाम 4.30 बजे तक शिविर का लाभ लिया तत्पश्चात डोंगरगढ़ में देशभक्ति यात्रा निकाली गई । जो नगर भ्रमण कर पुनः लोधी भवन में समापन की गई । शिविर में सर्वप्रथम समिति प्रमुखों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया । शिविरार्थियों को युवा सेवा संघ की महिमा एवं संघ के कार्य से अवगत कराया गया ।
इस आयोजन में श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के कोषाध्यक्ष टी के चंद्राकर एवं लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने देशभक्ति तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया । इस बीच नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य उपस्थित रहे ।
पूज्य बापूजी यूवाओ को संदेश देते हुए कहते है कि ” विषय-विकारों के आगे दीन-हीन बनने के लिए आपका जन्म नही हुआ है वरन जन्म-मरण के चक्र से आजाद होने के लिए आपने मानव-जन्म पाया है ।”
– युवा हमारे देश की आधारशिला है ।
श्री योग वेदांत सेवा समिति डोंगरगढ़ के प्रमुख राम कुमार देवांगन, धनाराम साहू, नम्मू साहू एवं युवा सेवा संघ डोंगरगढ़ प्रमुख भगवती वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के तत्वावधान में युवा सेवा संघ द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम जगाना है जिससे युवा हमारे देश की मजबूत आधारशिला बने । युवा मजबूत होंगे हमारा देश भी मजबूत होगा और देशभक्ति का जज्बा तो हर हिंदुस्तानियों के अंदर होना जरूरी है।
युवा सेवा संघ के देशभक्ति यात्रा को सफल बनाने के लिए राजेन्द्र वर्मा, टहलु राम साहू, प्रवीन चक्रधारी, धनीराम वर्मा, दिलीप साहू, सौरभ साहू, हरिचंद बिंदिया, कोमल सिंह गुरु, रामाधीन साहू, भुनेस्वर साहू, नरोत्तम वर्मा, वीरेंद्र साहू, कमल नारायण, गणेश साहू, कृपाराम देवांगन, कपिल सिन्हा, ईश्वर विश्वकर्मा, खुमान निर्मलकर, कुशलाल देशमुख, श्यामू साहू, एरिना चंद्रवंशी, तृप्ति वैष्णव, संगीता साहू आदि का विशेष सहयोग रहा ।
