रायपुर । शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषदए लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर ने हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। परिषद के अनुसार 23 अगस्त को अंग्रेजी शीघ्रलेखन 100 शब्द प्रति मिनट की गति की परीक्षा रायपुर संभाग में चयनित एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। वहीं 24 अगस्त को हिन्दी शीघ्रलेखन 100 शब्द प्रति मिनट की गति की परीक्षा रायपुरए दुर्गए बिलासपुर और बस्तर संभाग के चयनित चार परीक्षा केंद्रों पर होगी।अभ्यर्थियों को परिषद द्वारा आबंटित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित बैच और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कार्यक्रम का विस्तृत विवरण परिषद की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्बजेचण्बहण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की जानकारी परीक्षार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व भेजी जाएगी।
