राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्ण मनाने के साथ-साथ विद्यालय का 43 वां स्थापना दिवस भी उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ साथ दीप प्रज्जवलन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि थे गायत्री शिक्षण समिति के वरिष्ठ संरक्षक नंदकिशोर जी सुरजन। स्वागत उदबोधन गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन जी द्वारा दिया जिसमें उन्होंने देश सेवा को को सर्वोपरि बताते हुए आजादी का इतिहास बताकर सभी को प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय का 43 वां स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने विद्यालय को आगे बढ़ाने में सभी के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि द्वारा भी सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि आप सभी विद्यार्थियों में जीवन के आरंभिक काल से ही नेतृत्व क्षमता विकसित हो, आप शिक्षा के साथ साथ विद्या को भी धारण कर एक श्रेष्ठ नागरिक बनें ऐसा हम सभी का प्रयास है।
आयोजन में एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें कविता, नृत्य नाटक, भाषण, सामूहिक गीत आदि की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। आरंभ से लेकर अंत तक सभी में देश प्रेम का जज्बा बना रहा। क्रीडाधिकारी अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के सचिव गगन लडढा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शाला की प्राचार्य शैलजा नायर द्वारा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों में देश प्रेम का जज्बा बनाए रखने एवं देश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का सम्मान करने की प्रेरणा देते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों का आजीवन सम्मान बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, गायत्री शिक्षण समिति के सदस्य नरेन्द्र लोहिया, राधादेवी लड्ढा, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक प्रभारी अमित उत्तलवार, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, लायंस क्लब के अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल, लायंस क्लब के सदस्य शारदा तिवारी, प्राचार्य शैलजा नायर, पिंकी खण्डेलवाल, सीमा श्रीवास्तव, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, तामेश्वरी साहू, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
