Home छत्तीसगढ़ CG : भैयाथान में हटाया गया अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान के तहत...

CG : भैयाथान में हटाया गया अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान के तहत की गई सफाई…

42
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

सूरजपुर, आज ग्राम पंचायत भैयाथान के मुख्य चौक में कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान 08 दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाया गया।

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत चौक क्षेत्र में फैले कचरे को हटाकर साफ-सफाई करवाई गई। आस-पास के दुकानदारों को कचरा एकत्र कर डस्टबिन में रखने के लिए सुझाव दिया गया। उल्लेखनीय है कि स्वच्छताग्राही दीदियों द्वारा कचरे का नियमित कलेक्शन कर शुल्क लेकर उसका निपटान किया जाएगा।

Previous articleCG : राज्यपाल डेका ने वनवासी विकास समिति को दी एम्बुलेंस के लिए आर्थिक सहायता…
Next articleराजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे ध्वजारोहण