राजनांदगांव/डोंगरगढ़। रेल्वे स्टेशन के सामने कालकापारा की ओर स्थित एक किराना दुकान में घुसकर चोर ने गल्ले में रखी नगदी रकम चुरा ली है। घटना सोमवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। दुकान मालिक रतनदीप नंदेश्वर सुबह जब दुकान खोलने गया तो उसे इस घटना के बारे में जानकारी लगी। दुकान के गल्ले से चार हजार रूपये गायब थे।
अज्ञात चोर ने दुकान के वेंटीलेशन से घुसकर चोरी की। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसकी शिकायत वहां के थाने में दर्ज कराई गई। अज्ञात चोर दुकान के ताले के तोड़े बिना शटर उठाकर दुकान के उपर लगे वेंटिलेशन खिड़की से अंदर घुसा था । वहीं से उसने घटना को अंजाम दिया।
