Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों ने वीर सैनिकों को भेजे...

राजनांदगांव : गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों ने वीर सैनिकों को भेजे रक्षासूत्र

39

राजनांदगांव। गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) के देशभक्ति से ओतप्रोत बच्चों ने सरहद की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को अपने हाथों से रक्षासूत्र बनाकर भेजा।
इस अवसर पर शाला में राखी बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा सातवीं की छात्रा खुशी सोनकर ने राखी बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ी, पत्ती और चावल के रंगीन दानों का प्रयोग किया जो बहुत आकर्षक लग रहा था। कक्षा छठवीं की साक्षी साहू ने रंगीन पेपर को काटकर सुंदर ढंग से चिपकाकर राखी बनाई। प्रायमरी के छोटे बच्चों द्वारा बनाई गई राखी भी सराहनीय थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 03-632x1024.jpg

राखी बनाने में बालिकाओं के साथ-साथ बालक वर्ग का भी विशेष उत्साह नजर आया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की कला को निखारने के लिए किया गया था।
प्री-प्रायमरी के नवनिहाल बालिकाओं ने सहपाठी बालकों के माथे में तिलक लगाकर कलाई में राखी बाँधी और मुँह मीठा करवाया। शाला के प्राचार्य सीमा श्रीवास्तव एवं उपप्राचार्य तामेश्वरी साहू एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की कला और रूचि देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाई-बहन का प्रेम रक्षाबंधन की बधाई दी।
गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, सचिव गगन लड्ढा एवं सभी पदाधिकारियों ने राखी बनाओं प्रतियोगिता मंे विजेता बच्चों को बधाई दी।

Previous articleओबीसी आरक्षण केस में आज हाईकोर्ट की सुनवाई, PSC के पदों के अनहोल्ड मुद्दे पर होगा निर्णय
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुआई में ग्वालियर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा से उठीं देशभक्ति के जज्बे की हिलोरें