Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा शिवनाथ नदी एवं मटियामोती जलाशय...

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा शिवनाथ नदी एवं मटियामोती जलाशय का निरीक्षण कर नदी में रॉ वाटर स्टोरेज की जानकारी ली…

3

राजनांदगांव | ग्रीष्म ऋतु में शिवनाथ नदी मोहारा एनीकट का जल स्तर कम होने पर रॉ वाटर प्रदाय करने मटियामोती जलाशय के अलावा मोगरा बैराज एवं मोखली एनीकट में राजनांदगांव शहर के लिए पानी आरक्षित रखा जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा शिवनाथ नदी एवं मटियामोती जलाशय का निरीक्षण कर नदी में रॉ वाटर स्टोरेज की जानकारी ली।

महापौर यादव मोहारा शिवनाथ नदी का निरीक्षण कर नदी में जल स्तर की जानकारी लेकर एनीकट के आसपास साफ सफाई तथा फिल्टर प्लांट में ग्रीष्म ऋतु में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। प्लांट के तकनीकी अधिकारी ने बताया कि मोहारा एनीकट में वर्तमान में 4 फीट पानी कम हुआ है।

Previous articleराजनांदगांव : छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी कल्पेश किशोर लालवानी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली…
Next articleMP में महुआ से बनी मदिरा को अन्य राज्यों में ड्यूटी फ्री कराने की होगी कोशिश