उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और सरकार के कामकाज की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को शामिल करते हुए ‘विकास पुस्तिका’ जारी की।
पढ़ें सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा-
सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी दूसरी अर्थव्यवस्था है।
केंद्र के साथ मिलकर राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल कीं
यूपी में प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी से अधिक
यूपी में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया
यूपी में आज सकारात्मक माहौल है
रोजगार की संभावनाओं को आगे बढाया
उद्योगों के लिए माहौल बनाया, जहां कोई आना नहीं चाहता था अब वहां लोग निवेश कर रहे हैं
यूपी में सरकार ने 2.61 करोड़ शैचालय बनाए, 10 करोड़ लोगों को लाभ मिला।
अब तक तीन लाख करोड़ से अधिक का निवेश
यूपी में हर पर्व और त्यौहार खुशी से मनाया जाता है
पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और दस शहरों में मेट्रों पर काम
आपराधिक मामलों में कमी आई है।
अपराधियों की सात सौ पचास करोड़ की संपत्तियां जब्त
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार का कीर्तिमान
उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा प्लाज्मा बैंक
जिला मुख्यालयों में दस घंटे बिजली
तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे बिजली
ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 2 घंटे बिजली
गन्ना किसानों को 1.27 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया।
80,000 गौवंश किसानों को उपलब्ध कराए
कुपोषित परिवार को गाय के साथ 900 रुपये महीना
महिला सुरक्षा पर राज्य में कदम उठाए गए।
निवेश फ्रेंडली 21 नीतियां लागू
रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाया
व्यवसाय की स्वतंत्रता में यूपी दूसरे नंबर पर
यूपी में आज सकारात्मक माहौल
भूमाफिया के कब्जे से जमीनें छुड़ाई गईं
हर दसवें दिन एक एनकाउंटर
लव जिहाद के खिलाफ सरकार ने कानून बनाया
30 हजार ग्राम पंचायतों को शुद्ध पेयजल
ज्यादातर घरों तक शुद्ध जल पहुंचा रहे हैँ
27 मंडियों का आधुनिकीकरण किया गया
यूपी में तीन लाख करोड़ की निवेश परियोजनाएं
