Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : सीबीएसई फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप का संस्कार सिटी इंटरनेशनल...

राजनांदगांव : सीबीएसई फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप का संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में भव्य आगाज

57

० अंडर-11 के मुकाबलों ने जमाया रंग, दर्शकों ने बजाईं तालियां

राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को सीबीएसई फार ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर और प्रदेश के खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

अतिथियों में छत्तीसगढ़ जूडो संघ के सचिव शंभूराम सोनी, छत्तीसगढ़ वुशू एसोसिएशन के महासचिव डी. कोंडय्या, 38 एनसीसी बटालियन के प्रभारी सूबेदार जसवंत सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, श्रम अधिकारी संजय सिंह, सीबीएसई पर्यवेक्षक करण कुमार मेहता, शाला प्रबंधक मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल व सचिव अतुल देशलहरा, डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा, डॉ. टी. कुमार, प्राचार्या रेखा तिवारी और अशोक पारख विशेष रूप से शामिल हुए।
मुख्य अतिथि मोहित गर्ग ने कहा कि जूडो केवल खेल ही नहीं बल्कि आत्मरक्षा का एक मजबूत माध्यम भी है। इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और सतर्कता का विकास होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 2-2.jpg

5 अगस्त को खिलाड़ियों का पंजीयन हुआ था। 6 अगस्त को अंडर-11 वर्ग के लड़के और लड़कियों के रोमांचक मुकाबले शुरू हुए, जिन्हें छत्तीसगढ़ जूडो संघ के अधिकारियों ने संचालित किया। दर्शकों ने पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
अंडर-11 वर्ग में स्वर्ण पदक विजेताओं में लड़कों में 25 किग्रा तक चिस्ट्री मंडावी (विद्या ज्योति स्कूल, जगदलपुर), 30 किग्रा तक मानित अग्रवाल (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल), 35 किग्रा तक अराध्य सिरमौर (दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिलासपुर), 40 किग्रा तक सक्षम साहू (आधारशिला स्कूल, भाटापारा), 40 किग्रा से अधिक कुलदीप सिंह (दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिलासपुर) शामिल है।

वहीं लड़कियों में 25 किग्रा तक चित्रांक्षी साहू (आधारशिला स्कूल, भाटापारा), 30 किग्रा तक वेदिका सैनी (दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल), 35 किग्रा तक श्रिष्टी निर्मल (लोयला स्कूल, बिलासपुर), 40 किग्रा तक भावना नेताम (संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल राजनांदगांव) शामिल है।
वहीं अंडर-14 वर्ग लड़कियों में 44 किग्रा तक भूमिष्ठा दास (अवर एबीसी अकैडमी, असमद्ध) शामिल है।
वहीं अंडर-17 वर्ग लड़कों में 50 किग्रा तक गगन कौशिक (मार बेसिलियोस विद्या भवन, भिलाई) शामिल है।
वहीं अंडर-19 वर्ग लड़कों में 50 किग्रा तक दानशी पंगटोक (अवर एबीसी अकैडमी,  असम) शामिल है।

संस्था के प्रबंधक मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल और सचिव अतुल देशलहरा ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्या रेखा तिवारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाती हैं।

Previous articleCG : पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग…
Next articlePost Office: पोस्ट ऑफिस ने 5 साल वाली टीडी की बढ़ाई ब्याज दरें 2 लाख रुपये पर मिलेगा 92,849 रुपये का ब्याज