राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा द्वारा आज कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के सभागृह में जिले में संचालित ई-कॉमर्स ऑन-लाईन सॉपिंग संस्थानों/दुकानों के संचालकों एवं मैनेजरों की बैठक आयोजित किया गया जिसमें लाईटर गन, आर्टिफिसियल पिस्टल, पेपर-स्प्रे एवं चाकू (घरेलू उपयोग को छोड़ कर) प्रतिबंधित दवाएं आदि के ऑन-लाईन ऑर्डर एवं डिलवरी किये गये सामान के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई और बताया गया कि इस प्रकार के सामान से समाज में हिन्सा व भय का वातावरण स्थापित होता है जिसे रोकने में पुलिस को सहयोग करने हेतु कहा गया और दुकानों में काम करने वाले डिलवरी बॉयों का पुलिस वेरिफिकेशन करने पश्चात ही उन्हें काम पर रखने की हिदायत दी गई, ऐसे संदिग्ध सामान की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, सायबर सेल से सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद लाउत्रे व जिले के -कॉमर्स ऑन-लाईन सॉपिंग संस्थानों/दुकानों के संचालकों एवं मैनेजरों जिसमें अमेजन, ब्लू डॉट, डेलीवेरी, इन्सटा कार्ट, एक्सप्रेस बीई, मीशो, शैडोफैक्स, वोल्मो आदि कुल 08 संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुये।
