कोरोना वायरस के प्रकोप ने एक बार फिर सरकार और लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते मामलों के बाद दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर दिल्ली में सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बाजार, मंदिर, रेस्टोरेंट और प्रदर्शन स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना तो दूर चेहरे पर मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। बढ़ते मरीजों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली और आसपास के इलाकों की भी पड़ताल की है। केंद्र सरकार के अनुसार दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में केस बढ़ रहे हैं। यहां के पॉजिटिविटी रेट्स में इजाफे की बढ़त देखने को मिली रही है।
