अब तक 4 हजार 7 सौ 50 हितग्राहियो ने कराये सत्यापन
शेष हितग्राहियो का सत्यापन कार्य निगम सभागृह मे जारी
राजनांदगांव। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं के हितग्राहियो का प्रतिवर्ष वार्षिक सत्यापन कराया जाता है। उक्त कार्य मैन्युअली होता रहा है, किन्तु भारत सरकार के निर्देशानुसार अब आधार आधारित मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से सत्यापन होना है। सत्यापन कार्य नगर निगम के सभागृह में प्रतिदिन किया जा रहा है। हितग्राहियो की सुविधा के लिए शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिन भी दोपहर 2 बजे तक सत्यापन हो रहा है।

सत्यापन के संबंध में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा केन्द्रीय पेशन योजनाओं- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगजन पेंशन योजना के हितग्राहियो का वार्षिक सत्यापन हेतु इस वर्ष शासन द्वारा मोबाईल एप बेनीफिसरी सत्यापन एप तैयार कराया गया है, उक्त एप एनराईड मोबाईल से किया जा रहा है। सत्यापन के लिए नगर निगम सभागृह में शिविर लगाया गया है, जहॉ प्रतिदिन हितग्राही अपना सत्यापन करा रहे है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजना में निगम सीमांतर्गत 10 हजार 8 सौ 89 पेंशन हितग्राही है जिनमें से आज दिनांक तक 4 हजार 7 सौ 50 हितग्राहियो ने सत्यापन कराया है, शेष 6 हजार 1 सौ 39 हितग्राहियो का सत्यापन किया जाना है। पेंशन हितग्राहियो की सुविधा के लिए अवकाश के दिन शनिवार एवं रविवार को भी सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियो से अपील की है कि अपना आधार एवं मोबाईल लेकर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर सत्यापन करा लेवे, जिससे पेंशन योजना का लाभ मिलता रहे। उन्होंने पार्षदों से भी अपील की है कि अपने वार्ड के पेशन हितग्राहियो को प्रोत्साहित कर सत्यापन करावे, ताकि उन्हें पेंशन योजना का लाभ मिलता रहे।
