राजनांदगांव मामला घोटाले का हैं जिसे लेकर ए.बी.वी.पी. छात्र हित के मैदाने जंग में उतर आया है जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम के ऊपर कई घोटाले के आरोप है और इस आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी दोषी भी पाया गया है । ए.बी.वी.पी. का मनाना है कि हेतराम सोम को राजनीति का सरण मिल रहा है जिसके चलते दोषी पर अब तक कार्यवाही नहीं किया गया। मामला यह है कि हेतराम सोम जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा राजनांदगांव में कोरोना के आड़ में फर्नीचर घोटाला और बर्तन घोटाला किया जिसकी जांच आज नही पूर्ण नही किया गया जिसके बाद वेतन घोटाला कर दिया लेकिन इस भ्रष्ट अधिकारी को इस बार भी लिपिक त्रुटि बताकर बचाने का अथक प्रयास किया जा रहा है जबकि यह भारी वित्तीय अनियमितता का मामला है जिसमें सिर्फ जिला शिक्षा अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी है लेकिन इस भ्रष्ट अधिकारी पर कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है।

घाटिया बर्तन वितरण कर शासन को लाखों रूपये का आर्थिक क्षति पंहुचा दिया गया जिसकी लिखित शिकायत हुआ, अनेको अखबारों में समाचार प्रकाशित हुआ लेकिन भ्रष्ट अधिकारी पर कोई कार्यवाही नही किया गया।
इसी भ्रष्ट अधिकारी के कार्याकाल में महासमुंद शिक्षा विभाग में भी फर्नीचर घोटाला हुआ था जिसकी जांच रिपोर्ट इस अधिकारी को दोषी पाया गया और 2,18,94,670(दो करोड़ अठ्ठारह लाख चैरान्वे हजार छ: सौ सत्तर) रूपये की वसूली हेतराम सोम से किया जाना था जो नही हुआ।
इसी भ्रष्ट अधिकारी के कार्याकाल में जगदलपूर में भी ट्रांसफर घोटाला किया और मध्यसत्र में 17 स्कूलों को शिक्षकहीन कर दिया था और जांच में इस अधिकारी को दोषी पाया गया और इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना था जो नही हुआ ऐसी की गलती राजनांदगांव जिले में किया मध्यसत्र में गुजराती अनुदान प्राप्त स्कूल के शिक्षको को ट्रांसफर कर इस स्कूल को भी शिक्षकहीन कर दिया और उच्च कार्यालय से जांच के आदेश दिया गया जो आज तक नही हुआ। ए.बी.वी.पी. के नगर मंत्री कमलेश प्रजापति ने बताया कि 03 मार्च व 08 मार्च को जिलाधिश के समक्ष ज्ञापन दिया गया परंतु सरकार के दबाव के चलते दोषी पर कार्यवाही नहीं किया गया अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन के लिए तैयार है आज ही शहर के स्कूल व कालेज में हस्ताक्षर अभियान प्रांरभ हो गया। नगर मंत्री कमलेश प्रजापति ने आगे बडी संख्या में आंदोलन की चेतावनी दी इस अभियान में मुख्य रूप से नगर सहमंत्री आशिष सोरी चंदन साहू, राकेश साहू,रोहित सिन्हा, अविनाश वैष्णव, सूरज रामटेके, मनीष आदि उपस्थित रहे।
