छुरिया । आदिवासी नागवंशी गोंड़ समाज ब्लाक इकाई छुरिया-डोंगरगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जोब मरकाकसा में संपन्ना हुआ। दो दिवसीय समारोह के प्रथम दिन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक छन्नाी चंदू साहू थे। अध्यक्षता संभागीय गोंड़ समाज के अध्यक्ष सुरेश दुग्गा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव एवं मोहला-मानपुर के पूर्व विधायक संजीव शाह, केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधा के अध्यक्ष एमडी ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरिया के अध्यक्ष रितेश जैन,जिपं सदस्य ललिता कंवर, रामक्षत्री चंद्रवंशी सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक छन्नाी ने कहा कि गोंड़ी संस्कृति की अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान है। जिसे मूल में बचाए रखना आज के दौर में समाज के लिए एक बड़ी गंभीर चुनौती है। समाज के मुखिया को एकता सूत्र में बांध कर समाज को विकास की आगे बढ़ाना होगा। विधायक साहू ने गोंड़ समाज के मुख्यालय जोब में सर्वसुविधा युक्त एक बड़ा सामुदायिक भवन निर्माण कराने तथा सभी सर्किल मुख्यालयों के लिए विद्युत, पेयजल की व्यवस्था कर अहाता निर्माण की घोषणा की।
संभागीय अध्यक्ष सुरेश दुग्गा ने नवनिर्वाचित 400 सामाजिक पदाधिकारियों को गोंड़ी भाषा में शपथ दिलाई। साथ ही संभागीय नियमावली का कड़ाई से पालन करने का आव्हान किया। अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व संसदीय सचिव व विधायक संजीव शाह ने कहा कि नागवंशी गोंड़ समाज का गौरवशाली इतिहास हजारों वर्ष पुरानी है जो हमारे समाज के लिए प्राचीन धरोहर है। सभा को एमडी ठाकुर, रितेशजैन, ललिता कंवर, रामक्षत्री चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया।सामाजिक एकीकरण की जरूरतः द्वितीय दिवस बूढ़ादेव स्थापना, महाशिवरात्रि, सामाजिक गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधा के अध्यक्ष एमडी ठाकुर थे। अध्यक्षता अध्यक्षता नागवंशी गोंड़ समाज ब्लाक इकाई छुरिया-डोंगरगढ़ के अध्यक्ष दिनेश कोरेटी ने की। विशेष अतिथि के रूप में नागवंशी गोंड़ समाज मोहला के अध्यक्ष रमेश हिड़ामे, समाज के ब्लाक संरक्षक टेंपल सिंह सलामे, राधेलाल आचले, जनपद सदस्य कन्हैंया कोले, छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा व समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमडी ठाकुर ने कहा कि सामाजिक एकीकरण की आवश्यकता है सभी समाज प्रमुख एक साथ बैठकर इस दिशा में ठोस पहल करें। दिनेश कोरेटी ने कहा कि हमें सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता, अखंडता एवं भाईचारा के साथ विकास परक कार्य करने की आवश्यकता है इसके लिए समाज के लोगों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है। विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ने कहा कि गोंड़ समाज एक विशाल समाज है जिसकी अपनी एक अलग एवं विशिष्ट पहचान है।कार्यक्रम में भूमि दानदाता मघन कोले को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल एवं 27 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, नकद राशि एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम आंको, पंडरापानी, मरकाकसा, बैगाटोला, कटेंगाटोला के कलाकारों ने मनमोहक हुल्की-रेला-मांदरी नृत्य सहित अन्य गोंड़ी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांधे रखा। कार्यक्रम में छुरिया-डोंगरगढ़, ईस्तारी, अंबागढ़ चौंकी, मोहला, खुज्जी, डौंडी लोहारा सहित अन्य क्षेत्रों के सामाजिक के लोग शामिल हुए।
